Home Blog Bigg Boss OTT 3 Contestant: इन क...
celebrity talkies

Bigg Boss OTT 3 Contestant: इन कंटेस्टेंट के साथ होगी बिग बॉस OTT 3 में ड्रामेबाजी

21 Jun 2024 2996 Views
IMG

Reality show big boss को दर्शकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया, जिसके बाद निर्माताओं ने बिग बॉस OTT को लॉन्च किया। इसके दो सीजन के सफल होने के बाद अब Big Boss OTT 3 की चर्चा शुरू हो गई है। मेकर्स के द्वारा Big Boss OTT 3 की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। साथ ही इसके होस्ट को भी बदल दिया गया है। बता दे कि बिग बॉस OTT के पिछले दो सीजन सलमान खान के द्वारा होस्ट किए गए थे, लेकिन अब नए होस्ट के साथ इस सीजन को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि बिग बॉस OTT 3 के नए होस्ट कौन है और कौन-कौन से कंटेस्टेंट इस बार रियलिटी शो में दिखाई देने वाले हैं।

Bigg Boss OTT 3 को मिला नया होस्ट

Big Boss OTT 3 को लेकर दर्शक काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। इस बार नए होस्ट के साथ यह सीजन दर्शकों के सामने आने वाला है। सलमान खान की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इस शो में बतौर होस्ट दिखाई देने वाले हैं। सभी इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि शो में अनिल कपूर कंटेस्टेंट की ड्रामेबाजी को किस तरह से संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने कभी भी बिग बॉस को होस्ट नहीं किया है।

सामने आई Big Boss OTT 3 की रिलीज डेट

Big Boss OTT 3 का तीसरा सीजन काफी अलग होने वाला है। मेकर्स के द्वारा अनिल कपूर के साथ इस सीजन का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। वहीं अब निर्माताओं ने बिग बॉस OTT 3 की रिलीज डेट भी बता दी है। जानकारी के अनुसार Big Boss OTT 3 को इस महीने 22 जून 2024 को शुरू कर दिया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार इस बार शो में ड्रामेबाजी, एंटरटेनमेंट और लड़ाई को बढ़ाने के लिए अलग-अलग सेलेब्स को बुलाया जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि कौन-कौन से चेहरे आपको बिग बॉस OTT 3 में दिखाई देने वाले हैं।

Bigg Boss OTT 3 Contestant List

इस बार बिग बॉस OTT में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई सारे लोग आने वाले हैं, जिसमें वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी शामिल है। आइये आपको बिग बॉस OTT 3 के कंटेस्टेंट के नाम बताते हैं। इस रियलिटी शो के तीसरे सीजन में आपको शिवांगी जोशी, शफाक नाज, दलजीत कौर, वायरल वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, रियाज अली, यूट्यूबर जैन सैफी, विकी जैन और अदनान शेख नजर आएंगे। इसके अलावा और भी अन्य बड़े सेलिब्रिटीज इस शो में शामिल होने के लिए निर्माताओं की चर्चा जारी है। जानकारी के अनुसार, अभी 6 कंटेस्टेंट ही शो के लिए फाइनल हुए हैं। बाकी कंटेस्टेंट कौन होंगे इसके बारे में जानकारी निकालकर सामने नहीं आई है।

jio cinema app ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं Big Boss शो का प्रीमियर

यदि आप भी बिग बॉस OTT का सीजन 3 देखना चाहते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को दिखाया जाएगा। बता दें कि Big Boss OTT 3 सीजन का प्रीमियर जिओ सिनेमा पर होगा। इसके लिए आपके स्मार्टफोन में यह एंड्राइड ऐप होना अनिवार्य है। तभी आप इस शो का मजा ले पाएंगे। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप jio cinema app को डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दे कि बिग बॉस OTT का पहला सीजन साल 2021 में आया था, जिसमें दिव्या अग्रवाल ने ख़िताब को जीता था। बिग बॉस OTT सीजन 2 को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। यूट्यूबर एलविश यादव ने इस सीजन को जीता और अभिषेक मल्हन रनर अप रहे। बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन को लोकप्रिय बनाने के लिए निर्माता हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब देखते हैं कि दर्शकों को यह कितना लुभाने में कामयाब हो पता है।

यह सितारे भी कर चुके हैं Big Boss को होस्ट

यह पहली मौका नहीं है जब सलमान खान के स्थान पर किसी अन्य अभिनेता को बिग बॉस का होस्ट बनाया होगा। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली बिग बॉस को कई सारे कलाकार होस्ट कर चुके हैं। इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बिग बॉस का पहला सीजन अभिनेता अरशद वारसी के द्वारा होस्ट किया गया था। यह सीजन साल 2006 में आया था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस के दूसरे सीजन को होस्ट किया। तीसरे सीजन को अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज से होस्ट कर लोकप्रिय बनाया।

Big Boss के चौथे सीजन से हुई भाईजान की एंट्री

सलमान खान पहली बार बिग बॉस 4 से जुड़े और इसकी जान बन गए। उन्होंने इस शो को और भी ज्यादा लोकप्रिय बनाया। सीजन 5 में पहली बार दो कलाकारों ने शो को होस्ट किया था, सलमान खान के साथ संजय दत्त भी इस शो के होस्ट बने थे। इसके अलावा सलमान की गैर मौजूदगी में Karan Johar, Rohit Shetty, Farha Khan भी शो को होस्ट कर चुकी हैं।



Writer : Abhishek