Home Blog Paris Paralympic 2024 में टू...
badminton

Paris Paralympic 2024 में टूटा टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympic 2020) का महारिकॉर्ड, भारत ने रचा सबसे ज्यादा मेडल जीतने का कीर्तिमान

05 Sep 2024 15 Views
IMG

India Paralympics Medals 2024: भारतीय पैराएथलीट ने Paris Paralympic 2024 में 6 दिन के भीतर ही वो कारनामा कर दिया है, जो आज से पहले कभी Paralympic Games में नहीं हुआ था। दरअसल, भारत ने Paris Paralympic Games में 20 मेडल का आंकड़ा छूने के साथ ही एक Paralympic Games में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में अब कुल 20 से अधिक मेडल हो गए हैं। Paris Paralympic 2024 से पहले भारत ने Tokyo Paralympic 2020 में Paralympic Game में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था, आपको बता दे कि Tokyo Paralympic 2020 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, पर Indian Para Atheletes पेरिस पैरालंपिक में पहले 6 दिनों के भीतर ही पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।

Paris Paralympic में भारत ने छठे दिन आए 5 मेडल :

Paris Paralympic में भारत ने अब तक 4 खेलों में मेडल अपने नाम किए हैं, इनमें सबसे ज्यादा 10 मेडल एथलेटिक्स से आए हैं, वहीं 5 मेडल बैडमिंटन और 4 मेडल शूटिंग में आए हैं, वही एक मेडल तीरंदाजी से आया है, भारत ने 3 सितंबर यानी छठे दिन 5 मेडल अपनी झोली में डाले, जिसमे दीप्ति जीवनजी (Dipti Jivanji), शरद कुमार (Sharad Kumar) मरियप्पन थंगावेलु (Mariyappan Thangavelu) अजीत सिंह (Ajit Singh) और सुंदर गुर्जर (Sunder Gurjar) ने ये मेडल दिलाए।

paralympic games में भारत का प्रदर्शन :

भारत Paralympic Games में पहली दफा साल 1968 में शिरकत किया था। पहले पैरालंपिक गेम्स (Paralympic Games) में भारत का खाता भी नहीं खुला था, इसके बाद 1972 में भारत को गोल्ड के रुप में पहला मेडल मिला, अगले 2 पैरालंपिक में भारत ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन 1984 में Indian Para Atheletes 4 मेडल जीतने में कामयाब रहे थे, फिर इसके बाद एक बार फिर अगले 4 पैरालंपिक में भारत खाता भी नहीं खोल पाया, फिर भारत Athens Paralympic 2004 में 2 मेडल जीतने में कामयाब रहा। इसके बाद India को Beijing Paralympic 2008 में कोई मेडल नहीं मिला तथा London Paralympic 2012 में सिर्फ 1 मेडल से संतोष करना पड़ा था, फिर Rio Paralympic 2016 में भारत ने 4 मेडल जीते लेकिन उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी थी, फिर आया Tokyo Paralympic 2020 जिसमें भारत ने 19 मेडल जीतकर नया कीर्तिमान रच दिया तथा अब पेरिस में भारत ने टोक्यो के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया है और मेडल लगातार भारत के नाम हो रहे है।

Writer : Aman Kapson