Home Blog Nitesh Kumar ने पेरिस प...
badminton

Nitesh Kumar ने पेरिस पैरालंपिक में जीता गोल्ड, Badminton के सिंगल्स एसएल 3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के Daniel Bethell को हराया

05 Sep 2024 8 Views
IMG

Paris Paralympic 2024 Nitesh Kumar : पेरिस पैरालंपिक में लगातार भारतीयों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और इसी बीच Paris Paralympic 2024 में नितेश कुमार ने बैडमिंटन के सिंगल्स एसएल 3 फाइनल (Badminton Single SL 3 Final) में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल (Daniel Bethell ) को हरा दिया है तथा अपने नाम Paris Paralympic Games में गोल्ड मेडल कर लिया। Nitesh Kumar ने फाइनल मुकाबला 21-14, 18-21 तथा 23-21 से अपने नाम किया है। वह मौजूदा पैरालंपिक में बैडमिंटन में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। Nitesh Kumar साल 2009 में ट्रेन दुर्घटना में अपना पैर गंवा दिया, इसके बाद भी Nitesh Kumar हिम्मत ना हारते हुए खेल में वापसी की तथा आज पैरालंपिक में भारत का डंका बजाया और भारत के नाम बैडमिंटन में गोल्ड मेडल किया।

Paris Paralympic 2024 में शानदार अंदाज में Nitesh Kumar जीता मुकाबला :

पेरिस पैरालंपिक Nitesh Kumar के लिए काफी अहम था, पहले गेम में Nitesh Kumar (नितेश कुमार) ने दमदार प्रदर्शन किया और अपने विरोधी खिलाड़ी को टिकने का मौका नहीं दिया। डेनियल बेथेल (Daniel Bethell) भारतीय खिलाड़ी नितेश कुमार (Nitesh Kumar) के सामने बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए, Nitesh Kumar ने काफी शानदार खेल का नमूना पेश किया, Nitesh Kumar शुरुआत से ही बढ़त बरकरार रखी है, इसी वजह से उन्होंने गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे राउंड में मामला बिल्कुल बदला हुआ नजर आया, इस गेम में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल (Daniel Bethell) बहुत ही आक्रामक नजर आए, क्योंकि इनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था पर सामने gold medal नजर आ रही थी और इसी गेम में नितेश ने कई गलतियां किया और अंत में गेम को बेथेल ने 21-18 से अपने नाम कर लिया, फिर दूसरा गेम जीतते ही मैच में 1-1 से बराबरी हो गई। फिर तीसरे राउंड में नितेश कुमार (Nitesh Kumar) ने वापसी की तथा उन्होंने यह गेम 23-21 से जीत लिया, गेम जीतने के साथ ही उन्होंने Paris Paralympic Games Gold Medal भी अपने नाम कर लिया।

Nitesh Kumar वर्दी पहनने की थी कोशिश :

Nitesh Kumar के पिता एक नौसेना अधिकारी है, ऐसे में देशभक्ति की भावना Nitesh Kumar के अंदर बचपन से है इसलिए Nitesh Kumar ने कभी वर्दी पहनने की ख्वाहिश की थी। उन्होंने कहा कि "मैं वर्दी का दीवाना था, मैं अपने पिता को उनकी वर्दी में देखता था तथा मैं या तो खेल में या सेना या नौसेना जैसी नौकरी में रहना चाहता था।" लेकिन दुर्घटना ने उन सपनों को चकनाचूर कर दिया, पर पुणे में कृत्रिम अंग केंद्र की यात्रा ने Nitesh Kumar का नजरिया बदल दिया, आज Badminton Tournament में भारत का प्रतिनिधित्व करता है, इसके साथ ही Paris Paralympic 2024 में Gold Medal जीता है।

Writer : Aman Kapson