Home Blog IND vs ZIM 5th T20 पहले भा...
cricket

IND vs ZIM 5th T20 पहले भारतीय विकेटकीपर बने Sanju Samson जिन्होंने T20 क्रिकेट में पूरा किया 'तिहरा शतक'

14 Jul 2024 44 Views
IMG

Sanju Samson IND vs ZIM 5th T20: वर्तमान समय में Sanju Samson की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम में बेहतरीन प्लेयर्स में किया जाता है, संजू टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे हैं, और वर्तमान समय में वह जिम्बाब्वे दौरे पर है और टी20 सीरीज खेल रही भारतीय टीम के स्क्वाड का हिस्सा हैं और उन्होंने पांचवें टी20 मैच में दमदार अर्धशतक लगाया तथा उनकी वजह से ही टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल हो पाई है, इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान Sikander ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था वही भारतीय टीम पिच में आ गई और फिर क्या है, भारत ने बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे को जीतन के लिए 168 रनों का टारगेट दिया है।

zimbabwe के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर Sanju Samson

वही बात करे भारतीय टीम की तब टॉस हारने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है और वही Shubhman Gill तथा Yashasvi Jaiswal जल्दी आउट हो गए, वही Abhishek Sharma से काफी उम्मीद थी लेकिन 14 रन बनाकर वह भी चलते बने। फिर संजू सैमसन ने रन बनाने का मोर्चा संभाला, और वह एक छोर पर टिक गए और अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 45 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें एक चौका तथा 4 छक्के लगाए। zimbabwe के खिलाफ किसी भी भारतीय विकेटकीपर का अबतक का यह पहला अर्धशतक है, इससे पहले बतौर भारतीय विकेटकीपर कोई भी जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक नहीं लगा पाया था। 

T20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के

वही जिम्बाब्वे के खिलाफ चार छक्के लगाते ही संजू सैसमन ने टी20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं तथा वह t20 cricket में 300 प्लस छक्के जड़ने वाले कुल 7वें भारतीय खिलाड़ी में से एक बन गए है, अबतक भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के Rohit Sharma ने जड़े है और उन्होंने कुल अबतक 548 छक्के जड़े है, वही विराट कोहली (Virat Kohali) दूसरे नंबर पर हैं तथा विराट ने 416 छक्के लगाए हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज:

Rohit Sharma : 548 छक्के 

Virat Kohli : 416 छक्के

Mahendra Singh Dhoni : 338 छक्के

Suresh Raina : 325 छक्के

Suryakumar Yadav : 322 छक्के

KL Rahul : 311 छक्के

Sanju Samson : 302 छक्के

Writer ; Aman Kapson