Home Blog गर्लफ्रेंड की ...
backdoor gossips

गर्लफ्रेंड की वजह से मशहूर अभिनेता Superstar Darshan Thoogudeep ने करवाई हत्या, फिल्म जगत का सबसे बड़ा हत्याकांड

21 Jun 2024 56 Views
IMG

Bollywood फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता Superstar Darshan Thoogudeep ने अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से मर्डर को अंजाम दिया। जिसकी चर्चा इस समय पूरे फिल्म जगत में हो रही है। हर कोई हैरान है कि अभिनेता ने किस तरह से इस मर्डर की प्लानिंग कर इसे अंजाम दिया। शख्स को मारने के बाद उसकी लाश को नाले में फेंक दिया, जहां पर कुत्ते उसे नोच-नोच कर खा रहे थे। यह घटना कन्नड़ के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीप (Superstar Darshan Thoogudeep) ने की है। उन्हें ही इस मर्डर का मुख्य आरोपी माना जा रहा है, जिस वजह से उनकी गिरफ्तारी भी हो गई ह.

गर्लफ्रेंड pavitr gauda को अश्लील मैसेज भेजो करता था

जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हत्या हुई है उसका नाम रेणुका स्वामी (Renuka Swamy) बताया जा रहा है। यह शख्स दर्शन की गर्लफ्रेंड pavitr gauda को अश्लील मैसेज भेजो करता था। इसके बाद अभिनेता ने उसकी हत्या करवा कर नाले में फिकवा दिया था। इतना ही नहीं अभिनेता तीन लोगों को इस मर्डर का इल्जाम अपने सिर लेने के लिए 5-5 लाख रुपए भी देने वाला था। इस हत्या को साउथ इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हत्याकांड माना जा रहा है।

कुत्ते नोच रहे थे लाश

बता दें कि 33 वर्षीय रेणुका स्वामी (Renuka Swamy) का शव बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज के नजदीक एक नाले में पड़ा हुआ मिला था। शख्स की लाश को एक फूड डिलीवरी बॉय के द्वारा देखा गया। उसने जानकारी दी कि लाश को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे। इसके बाद उसने तुरंत ही पुलिस को फोन लगा दिया। यही शख्स पवित्रा को कथित तौर पर आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। अब पुलिस गहराई से इस मामले की जांच कर रही है, जिससे कि सच सामने आ सके।

Darshan Thoogudeep और pavitr gauda भी गिरफ्तार

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा है कि Darshan Thoogudeep ने चित्रदुर्गा में अपने फैन क्लब संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु (Raghavendra alias Raghu) को रेणुका स्वामी (Renuka Swamy) के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा था। जिस शख्स की हत्या हुई है उसकी पत्नी ने भी आरोप लगाया है कि रघु ही उसे उनके घर के पास से उठाकर ले गया था। पुलिस ने अपनी शिकायत में कहा है की हत्या से पहले Renuka Swamy पर क्रूर हमले भी हुए थे। उसे रस्सियों से बांधा गया था, फिर उसे एक लकड़ी से बुरी तरह पीटा गया। इस मामले में दर्शन और पवित्रा गौड़ा सहित 13 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

इस मर्डर मिस्ट्री की जांच के बारे में बेंगलुरु के Police Commissioner Dayanand ने कहा है कि वह कानून के अनुसार मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही सच्चाई को सबके सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इसके अलावा राज्य के गृहमंत्री परमेश्वर ने पुलिस को Darshan Thoogudeep और अन्य आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्यवाही करने की पूरी छूट दे दी है।

Renuka Swamy के मर्डर की दी थी सुपारी

मीडिया को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता Darshan Thoogudeep ने कुछ लोगों को Renuka Swamy का मर्डर करने की सुपारी दी थी। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने इस बात को कबूल किया है। उसके बाद ही पुलिस ने दर्शन और फिर पवित्रा को हिरासत में लिया। लगातार पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

फिल्म निर्माता Darshan Thoogudeep को होगा बड़ा नुकसान

इस मर्डर के बाद Kannada film industry में हलचल मच गई है। इसका ज्यादा नुकसान फिल्म निर्माता को हो रहा है। क्योंकि कहा जा रहा है कि दर्शन की आने वाली सभी फिल्मों पर रोक लगा दी जा सकती है। दर्शन साउथ के चैलेंजर स्टार माने जाते हैं और उन्होंने कई सारी बड़ी हिट फिल्में दी है। उनकी आने वाली फिल्में भी बड़े बजट की थी, जिस वजह से निर्मिताओं को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। Darshan Kannada Box Office के सुल्तान कहे जाते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान ‘करिया’ (2003), ‘नम्मा प्रीतिय्या रामू’ (2003), ‘तारक’ (2017), ‘यजमान’ (2019) और ‘कुरुक्षेत्र’ (2019) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।

Writer: Abhishek